आइपीवी टीका पोलियो से करेगा दोहरी सुरक्षा

आइपीवी टीका पोलियो से करेगा दोहरी सुरक्षा फोटो -मधेपुरा 07कैप्शन – सिविल सर्जन कार्यालय में आइपीवी टीकाकरण को लेकर प्रेसवार्ता करते सीएस व अन्य पदाधिकारी. — स्वास्थ्य . जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर आइपीवी टीका रहेगा उपलब्ध — आइपीवी पोलियो टीका 14 सप्ताह से एक वर्ष तक के बच्चे को लगाया जाना है […]

आइपीवी टीका पोलियो से करेगा दोहरी सुरक्षा फोटो -मधेपुरा 07कैप्शन – सिविल सर्जन कार्यालय में आइपीवी टीकाकरण को लेकर प्रेसवार्ता करते सीएस व अन्य पदाधिकारी. — स्वास्थ्य . जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर आइपीवी टीका रहेगा उपलब्ध — आइपीवी पोलियो टीका 14 सप्ताह से एक वर्ष तक के बच्चे को लगाया जाना है प्रतिनिधि, मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल के ओपीडी में शुक्रवार को सिविल सर्जन डाॅ गदाधर प्रसाद पांडेय, एसीएमओ डा शैलेंद्र प्रसाद गुप्ता, डीआइओ डाॅ एके वर्मा, डीएस डाॅ अखिलेश कुमार, संचारी रोग पदाधिकारी डा एचएन प्रसाद आदि वरीय पदाधिकारियों व डॉक्टरों की उपस्थिति में बच्चों को इनैक्टिवेटिड पोलियो वायरस वैक्सिन का इंजेक्शन लगा कर आइपीभी टीकाकरण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया. इसके साथ ही जिले के सभी पीएचसी में 14 सप्ताह से एक वर्ष तक के सभी बच्चों को ये इंजेक्शन लगाया जायेगा. कार्यक्रम का प्रारंभ सिविल सर्जन के द्वारा फीता काट कर किया गया. इस मौके पर सिविल सर्जन डा पांडेय ने बताया कि नियमित टीकाकरण में शामिल होने के बाद नवजात बच्चों को 14 सप्ताह से एक साल तक के बच्चों के लिए पोलियो का टीका सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क उपलब्ध होगा. इसे पोलियो टीके की तीसरी खुराक के साथ बच्चे की दायी जांघ पर लगाये जायेगा. वहीं संचारी रोग पदाधिकारी डा एचएन प्रसाद ने बताया कि ये वैक्सिन पूर्णत: सुरक्षित है. इनमें कोई साइड इफैक्ट नहीं है. इनैक्टिवैटिड पोलियो वायरस वैक्सिन टीकाकरण कार्यक्रम प्रारंभ होने से बच्चों को पोलियो से दोहरी सुरक्षा मिलेगी. इस कार्यक्रम के मौके पर मुरहो एमओआइसी डा एलके लक्ष्मण, डा पी भास्कर, डा संतोष कुमार, डा पीके सुमन, सदर अस्पताल प्रबंधक संजीव कुमार सिन्हा, एएनएम नीलू कुमारी, लक्ष्मी देवी आदि उपस्थित थे. ओपीवी लगवायें, बच्चों को पोलियो से बचायेंफोटो- मधेपुरा 04कैप्सन- टीका लगाते डा विनीत भारतीप्रतिनिधि,पुरैनी, मधेपुरा अब नियमित टीकाकरण में 14 सप्ताह से लेकर एक साल के बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए ओरल पोलियो वैक्सिन (ओपीवी) के साथ अब डबल सुरक्षा के मद्देनजर सरकार नें बिहार में शुक्रवार से इनएक्टिवेटेड पोलियो वैक्सिन इंजेक्टिवल टीकाकरण की शुरूआत कर दी है. शुक्रवार को प्रखंड के गणेशपुर पंचायत अंतर्गत रामटोला गणेशपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 42 पर एक पीएचसी पुरैनी में पदस्थापित डा विनीत कुमार भारती नें एक छह माह के बच्चे ओपीवी-थ्री के खुराक के साथ टीका लगाकर इसकी शुरुआत की. मौके पर बीमसी साकेत गौतम, एएनएम पूनम कुमारी, सेविका शारदा सिन्हा, सेविका मीरा कुमारी व आशा रीता देवी व अन्य मौजूद थी. पोलियो आइबीपी अभियान का हुआ शुभारंभउदाकिशुनगंज . प्रखंड क्षेत्र के उजानी मुसहरी टोला में शुक्रवार को पोलियो आइपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने किया़ मौके पर एसडीओ ने अभियान के बारे में कहा कि इस अभियान में सभी लोग सहयोग करे़ इससे पोलियो के खतरा से बचा जा सकता है़ देश में पहली बार अभियान चल रहा है़ पल्स पोलियों के साथ आइपीवी योजना का चलना अच्छी बात है. इससे बच्चों को अपंगता होने से बचाया जा सकता है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा डीके सिन्हा ने कहा कि अब नियमित टीकाकरण के दौरान बच्चों को पल्स पोलियो ड्रॉप के साथ पोलियो वैक्सिन भी लगाएं जायेंगे. योजना के तहत 14 सप्ताह से एक वर्ष तक के बच्चों को इनऐक्टिवेटेट पोलियो वैक्सिन लगाया जाना है. हर बच्चो को एक ही बार टीका लगाया जायेगा. वैक्सिन बच्चों के दायीं जांघ में लगाया जाना है. तीसरे डोज के साथ बच्चों को सिंगल डोज वैक्सिन दिया जाना है. योजना से पोलियों के वायरस से बचा जा सकता है. इस अवसर पर डा़ एसके संत, डा़ इरफान, बीएचएम संजीव कुमार वर्मा, बीसीएम रजनीश चौधरी, एलटी विभाकर कुमार, एएनएम अनिता देवी, मो राशिद, फैसलेटर पूनम मिश्रा, आशा बीबी रजीना आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >