शंकरपुर. पुलिस ने गश्ती के दौरान गाढ़ा रामपुर गांव के एक बंसबिट्टी से 20 लीटर चुलाई शराब बरामद किया. हालांकि शराब तस्कर फरार हो गया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी नागेंद्र कुमार व मिथिलेश गुप्ता पुलिस बल के साथ दिवा गश्ती कर रहे थे. गाढ़ा रामपुर में बंसबिट्टी के समीप पहुंचने पर देखा कि कुछ लोग बांस के बिट में चहलकदमी कर रहे हैं. शक होने पर जब बंसबिट्टी पहुंचा तो सभी लोग पुलिस को देख भाग गये, जब बंसबिट्टी में खोजबीन शुरू की, तो 20 लीटर चुलाई शराब बरामद हुआ. अज्ञात तस्करों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.
20 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर फरार
20 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर फरार
