केंद्रीय मंत्री से कुलपति की शिकायत, जांच की मांग

केंद्रीय मंत्री से कुलपति की शिकायत, जांच की मांग

मधेपुरा. बीएनएमयू के कुलपति प्रो बीएस झा के खिलाफ शिकायतों का दौर तेज हो गया है. गुरुवार को विभिन्न संगठनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सहरसा में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात कर कुलपति के विरुद्ध ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति पर तानाशाही रवैया अपनाने, वित्तीय अनियमितताओं और पक्षपातपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाया. ज्ञापन में कहा गया कि कुलपति नियमों को ताक पर रखकर शिक्षकों और छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रहे हैं. भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरजीत कुशवाहा ने बताया कि कुलपति ने पीएम-उषा योजना के सेमिनार में प्रधानमंत्री की तस्वीर नहीं लगायी और विदेश से ””भारत-विरोधी”” शिक्षकों को आमंत्रित किया, जिसका भारी विरोध हुआ था. इसके अलावा अभाविप नेता मनीष चौपाल ने यूएमआइएस कंपनी के माध्यम से करोड़ों रुपये के घोटाले और छात्र डेटा की असुरक्षा का मुद्दा उठाया. आरोप है कि वे चहेते शिक्षकों को एक से अधिक पदों पर बिठा रहे हैं और विरोध करने वालों को प्रताड़ित कर रहे हैं. केंद्रीय मंत्री ने इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मामले की जानकारी राज्यपाल और मुख्यमंत्री को दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >