प्रधान शक्षिकिा पर मारपीट का अरोप

प्रधान शिक्षिका पर मारपीट का अरोप उदाकिशुनगंज . उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत मधुबन पंचायत के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मधुबन मुसहरी टोला की प्रधान शिक्षिका पूनम कुमारी पर उसी विद्यालय में कार्यरत टोला सेवक मनोज कुमार रजक ने गंभीर आरोप लगया है. रजन ने कहा है कि पूनम कुमारी व उनके परिजन उन्हें जाति सूचक गाली-गलौज व […]

प्रधान शिक्षिका पर मारपीट का अरोप उदाकिशुनगंज . उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत मधुबन पंचायत के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मधुबन मुसहरी टोला की प्रधान शिक्षिका पूनम कुमारी पर उसी विद्यालय में कार्यरत टोला सेवक मनोज कुमार रजक ने गंभीर आरोप लगया है. रजन ने कहा है कि पूनम कुमारी व उनके परिजन उन्हें जाति सूचक गाली-गलौज व मारपीट की. टोला सेवक मनोज कुमार रजक ने आरोप लगाया है कि आठ दिसंबर को प्रधान शिक्षिका ने टीएलएम की सामग्री लेने के लिए अपने घर बुलाया और आधी-अधूरी सामग्री देकर कागज पर रीसिव करने के लिए कहा. पूरी सामग्री नहीं प्राप्त होने के कारण उन्हें रीसिव नहीं किया गया. इसी पर प्रधान शिक्षिका व उनके परिजन टोला सेवकों को जाति सूचक गाली गलौज व मारपीट करने लगा. साथ ही अन्य धमकी भी दी. इसकी शिकायत रजक ने बीआरसी कार्यालय व थानाध्यक्ष को आवेदन दे कर की है. बीइओ बिंदेश्वरी प्रसाद साह ने बताया कि घटना पुष्टि के लिए टोला सेवक मनोज कुमार रजक ने एक आवेदन दिया है. जांच के बाद शिक्षिका के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. थानाध्यक्ष केबी सिंह ने बताया कि टोला सेवक ने आवेदन दिया है. जांच के बाद शिक्षिका विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >