12वीं की जांच परीक्षा जारी फोटो – मधेपुरा 15कैप्शन – बिहारीगंज . प्रखंड के यशोदा सीताराम भगत विज्ञान महा विद्यालय प्रयाग नगर में 12वीं की जांच परीक्षा चल रही है. परीक्षा दो पालियों में विज्ञान कला, वाणिज्य संकाय की परीक्षा ली जा रही है. इसमें वर्ष 2014-16 की छात्रा – छात्राएं शामिल है. परीक्षा नियंत्रक सुरेश कुमार सुमन एवं केंद्राधीक्षक सह कॉलेज प्राचार्य अंचना जायसवाल ने बताया कि सभी संकाय के छात्र – छात्राओं की परीक्षा समयानुसार व कदाचार मुक्त माहौल में ली जा रही है. परीक्षा में प्रो अनिल कुमार, रामसेवक गुप्ता, शैलेंद्र कुमार साह, शंकर यादव, परमानंद भगत, अरूण भगत, इश्वर चंद भगत, राज कुमार आदि उपस्थित थे. चलाया गया अभियान गम्हरिया . थाना क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. क्षेत्र के बभनी, भेलवा, गम्हरिया बाजार, थाना चौक आदि जगहों पर वाहन जांच किया. जांच के दौरान वाहन चालकों के गाड़ी के कागजात, दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट आदि की जांच की गयी. एएसआई अरूण चौधरी ने बताया कि जांच के दौरान छह बाइक जब्त किया गया है. राजद कार्यकर्ताओं की बैठक मधेपुरा . जिला मुख्यालय स्थित जीवन सदन में राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रो खालिद ने किया. बैठक में जिला में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की गयी. बैठक में सहायक जिला निर्वाची पदाधिकारी अभय भगत ने जिला में सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने में तेजी लाने को कहा. वहीं वरीय नेता विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि 15 दिसंबर तक प्रदेश कार्यालय को सदस्यता रसीद शुल्क सहित भेजना अनिवार्य है. बैठक में जगदीश प्रसाद यादव, अरविंद कुमार, कृष्ण कुमार यादव, अयूब अली, रमण कुमार राणा, रंजन यादव, विरेंद्र कुमार, रूद्र नारायण यादव, देव किशोर यादव,सुशील यादव, ललन कुमार, दिनेश मिश्र, तेज नारायण यादव, संत कुमार, रामकृष्ण यादव, जय किशोर साहा, विजय कुमार, ,जयकांत यादव, स दानंद यादव आदि उपस्थित थे.
12वीं की जांच परीक्षा जारी
12वीं की जांच परीक्षा जारी फोटो – मधेपुरा 15कैप्शन – बिहारीगंज . प्रखंड के यशोदा सीताराम भगत विज्ञान महा विद्यालय प्रयाग नगर में 12वीं की जांच परीक्षा चल रही है. परीक्षा दो पालियों में विज्ञान कला, वाणिज्य संकाय की परीक्षा ली जा रही है. इसमें वर्ष 2014-16 की छात्रा – छात्राएं शामिल है. परीक्षा नियंत्रक […]
