मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के पास सोमवार की रात चोरों ने एक साथ चार दुकानों का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी कर ली. इस चोरी की घटना से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है. मौके पर सदर थाना पुलिस ने पहुंच कर घटना का जायजा लिया. इस दौरान दुकानदार पवन कुमार सिंह ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में पवन कुमार सिंह ने कहा है कि सोमवार को रात के नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गये.
मंगलवार की सुबह जब दुकान खोलने आया तो देखा कि दुकान के पीछे का दीवार टूटा हुआ है. वहीं दुकान के अंदर गल्ला का ताला तोड़ कर नगद 75 हजार सहित हजारों के फल की चोरी चोरों ने कर ली. उधर, सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक जगह पर लाली मोटर गैरेज, कुंदन पान दुकान, फूदुर मिस्त्री गैरेज में ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया.
इन दुकनों में अज्ञात चोरों ने करीब दस हजार नगदी सहित हजारों रुपये मूल्य की समानों की चोरी कर ली. इस घटना के बाद से व्यवसायियों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि रात्रि गश्ती नहीं होने के कारण चोरी की घटना में अचानक से इजाफा हो गया है. तीन घरों में चोरी, दहशत जीतापुर .
सदर प्रखंड के वार्ड नंबर आठ में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक साथ तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम देकर दहशत फैला दिया. इस चोरी की घटना में चोरों ने पच्चीस हजार नगद सहित हजारों के बरतन,कपड़ा व अन्य समान की चोरी कर ली. चोरों ने सरयुग यादव के घर से 16 हजार नगद, हरि प्रसाद यादव के घर से नौ हजार नगद के साथ अन्य कीमती समान पर हाथ साफ कर दिया. वहीं अशोक यादव के घर से कीमती बरतन व कपड़ा लेकर गायब कर दिया. इस संबंध में स्थानीय पुलिस को सूचना दी गयी है.
