स्नातक फाईव सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी

स्नातक फाईव सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी

पुरैनी.

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक के 5th सेमेस्टर (सत्र 2023–27) परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी गयी है. विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार छात्र-छात्राएं बिना विलंब शुल्क के पांच से आठ मई 2026 तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. वहीं विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि नौ मई 2026 निर्धारित की गयी है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों को निर्देश दिया है कि वे यूएमआइएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया समय पर पूर्ण करें तथा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. इधर, कमला राणा साइंस कॉलेज, प्रशांत नगर (सपरदह), पुरैनी की प्राचार्या अनुप्रिया राज ने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुये कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा फॉर्म भर लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >