Madhepura, 3 मई से 9 मई तक सुबह 9 बजे से दोपहर के 12 बजे तक आपूर्ति रहेगी बाधित

3 मई से 9 मई तक सुबह 9 बजे से दोपहर के 12 बजे तक आपूर्ति रहेगी बाधित

शंकरपुर मधेपुरा से निरंजन कुमार की रिपोर्ट,

शंकरपुर प्रखंड क्षेत्र के जीतपुर पावर ग्रिड के मोरा कबियाही फीडर में 3 मई से 9 मई तक सुबह 9 बजे से दोपहर के 12 बजे तक पूर्ण रूप से बिजली रहेगा बाधित इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्युत कनीय अभियंता अभिजीत राणा ने बताया कि बिजली के सफलाई तार में विभिन्न जगह पेड़ पौधा सम्पर्क में आ गए है जिस वजह से आए दिन बिजली सफइल में बाधा उत्पन्न होते रहता है इसी को देखते हुए 3 मई से 9 मई तक मोरा कबियाही बिजली फीडर में मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है जिसमें बिजली के तार ओर पोल के संपर्क में आए जंगल झाड़ ओर पेड़ पौधों की छटाई मानव बलों के द्वारा किया जाएगा ताकि आने वाले दिनों में बिजली उपभोक्ता को निर्बाध रूप से बिजली मिल सके

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >