एक को मधेपुरा में पीएम की सभा, तैयारी शुरू

एक को मधेपुरा में पीएम की सभा, तैयारी शुरू प्रतिनिधि, मधेपुरा भूपेंद्र नारायण मंडल विवि के नये परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक नवंबर को जनसभा होनी है. इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गयी है. मंगलवार को भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, डीएम मो सोहैल, एसपी कुमार आशीष व सदर एसडीएम […]

एक को मधेपुरा में पीएम की सभा, तैयारी शुरू प्रतिनिधि, मधेपुरा भूपेंद्र नारायण मंडल विवि के नये परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक नवंबर को जनसभा होनी है. इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गयी है. मंगलवार को भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, डीएम मो सोहैल, एसपी कुमार आशीष व सदर एसडीएम संजय कुमार निराला ने तैयारियों का जायजा लिया. इससे पहले दरभंगा प्रक्षेत्र के आइजी अमित कुमार जैन, कमिश्नर एन विजया लक्ष्मी, डीआइजी नागेंद्र श्रीवास्तव ने सभा स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था. सभा स्थल पर मंच व हेलीपैड का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. इसे 28 अक्तूबर तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >