एक सप्ताह पूर्व धारदार हथियार से 50 वर्षीय बेचन को किया घायल, पटना में इलाज के दौरान मौत, शव पहुंचा गांव

पटना में इलाज के दौरान मौत हो गयी. सोमवार को शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया.

बिहारीगंज थाना क्षेत्र बीड़ी दवैल गांव में 23 नवंबर की रात्रि दस बजे 50 वर्षीय बेचन मुखिया पर तेज धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था. उसकी पटना में इलाज के दौरान मौत हो गयी. सोमवार को शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया. मृतक अधेड़ बीडी दवैल गांव वार्ड संख्या आठ निवासी 50 वर्षीय बेचन मुखिया के परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. मृतक के पुत्री रंजन देवी ने बताया कि सप्ताह बीत जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं उन्होंने आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई की मेरे पिता को गांव के तीन लोगों मुजाहीर, इरफान,नूर आलम के द्वारा तेज़ धारदार हथियारों से राशि में हमला कर बुरी तरह घायल कर सड़क किनारे झाड़ी में फेंक कर फरार हो गया. सोमवार लगभग पांच बजे दवैल गांव मृतक का शव घर पहुंचा ही गांव में पसरा सनटा. थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हुई आवेदन पर कार्रवाई की गई है. पुलिस आरोपी के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >