माता-पिता की सेवा से बढ़ कर कोई सेवा नहीं : गुरुवा नंद

प्रतिनिधि, मधेपुरासंत काग बाबा ज्ञान मार्ग दो दिवसीय सत्संग समारोह का आयोजन सोनाय अनुप उच्च माध्यमिक विद्यालय भान टेकठी मठाही के प्रांगण में किया गया. जिसमें पूज्य गुरुवा नंद दिनेश बाबा ने प्रवचन दिया. मौके पर उन्होंने कहा कि परमात्मा एक है. धर्म परमात्मा के साथ है, इसलिए धर्म भी एक है और उनकी प्राप्ति […]

प्रतिनिधि, मधेपुरासंत काग बाबा ज्ञान मार्ग दो दिवसीय सत्संग समारोह का आयोजन सोनाय अनुप उच्च माध्यमिक विद्यालय भान टेकठी मठाही के प्रांगण में किया गया. जिसमें पूज्य गुरुवा नंद दिनेश बाबा ने प्रवचन दिया. मौके पर उन्होंने कहा कि परमात्मा एक है. धर्म परमात्मा के साथ है, इसलिए धर्म भी एक है और उनकी प्राप्ति का मार्ग भी एक है. सच्चा धर्म वहीं है, जिसका न तो कभी नाश होता है और न ही निर्माण होता है, जो साकार होकर मानव जीवन में सत्य, अहिंसा व प्रेम के साथ अभिव्यक्त होता है. जिसकी मानव मात्र का कल्याण होता है. मानव द्वारा निर्मित धर्म नहीं एक मार्ग है. जिस पर चल कर सच्चे धर्म का ज्ञान होता है. सच्चा धर्म वहीं जो सच्चे प्रेम को पैदा करता है, जिससे इनसानियत का बोध होता है. मौके पर काग बाबा ने कहा कि बुढ़े माता – पिता कि सच्चे मन से सेवा करना चाहिए. माता पिता की सेवा से बढ़ कर कोई सेवा नहीं है. मौके पर डॉ वीरेंद्र , अनिल अनल, दिनेश कुमार, उमेश कुमार, अर्जुन कुमार, अरुण कुमार, लाल मणी कुमार, राम प्रवेश, धीरेंद्र कुमार आदि का योगदान सराहनीय रहा. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रास बिहारी उच्च विद्यालय के मैदान में योग दिवस मनाया गया. जिसमें मुख्य अतिथि बीएनएमयू के कुलपति डॉ विनोद कुमार ने समारोह का उद्घाटन किया. योग में डीएसपी योगेंद्र सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉ शांति यादव, प्रो सचिंद्र महतो, जिला पैक्स अध्यक्ष दीपक कुमार, अधिवक्ता बाल कृष्ण यादव आरएसएस जिला प्रमुख सिकं द्र कुमार, नंद किशोर आदि ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >