अष्टयाम को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

अष्टयाम को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

आलमनगर, मधेपुरा प्रखंड के खुरहान फौरसाही जीरोमाइल चौक स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में आयोजित अष्टयाम रामधुनी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकली गयी. कलश शोभायात्रा आयोजन स्थल बजरंगबली मंदिर परिसर से नगर भ्रमण करते हुये खुरहान मां डाकिनी मंदिर परिसर पहुंची जहां पूजा अर्चना एवं विधि विधान के साथ कलश में जल भरकर वापस नगर भ्रमण करते हुये यज्ञ स्थल बजरंगबली मंदिर जीरोमाइल चौक पहुंची. आयोजन समिति के सदस्य रण विजय साह, रोहित शर्मा, मनोज राम, अनिल शर्मा, शिक्षक जगदीश साह सहित अन्य समिति के सदस्यों ने बताया कि अखंड रामधुनी महायज्ञ को लेकर आज कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिये बैंड पार्टी डीजे सहित सैकड़ों युवा हाथ में ध्वज लेकर जय श्री राम का जयकारा लगा रहा था. पूरा वातावरण राम नाम के गंज से गूंजायमान हो रहा था. कलश शोभा यात्रा में 551 नव विवाहित एवं कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया अष्टयाम में स्थानीय मंडली के अलावा दूसरे जिला एवं दूसरे प्रदेश के भी मंडली आये हुये हैं. इनके द्वारा राम नाम की धुन एवं रामलीला की झांकी दिखायी जायेगी. सफल बनाने में पंचायत के मुखिया मंजू देवी अपना विशेष सहयोग दे रही थी. ग्राम पंचायत खुरहान के मुखिया मंजु देवी ने बताया कि इस तरह के आयोजन से गांव ही नहीं पूरे क्षेत्र में सद प्रभाव पड़ता है. सामाजिक समरसता बढ़ता है आने वाले पिढ़ियों को सनातन धर्म को पहचानने का मौका मिलता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >