महिला से दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर ब्लेकमैल करने पर प्राथमिकी दर्ज

महिला से दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर ब्लेकमैल करने पर प्राथमिकी दर्ज

प्रतिनिधि

आलमनगर, मधेपुरा.

थाना क्षेत्र के ब्रह्मज्ञानी टोला बजराहा में एक 36 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो से ब्लेकमैल करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज किया गया है. थाना में पीडिता ने आवेदन में बताया है कि मेरे पति का दोस्त संजीत मंडल पिता मोहन मंडल मेरे घर बराबर आता था. मेरा मोबाइल से वीडियो ले लिया एवं अश्लील वीडियो दिखाकर मुझसे बार-बार रुपया लेने लगा. दो लाख 75 हजार रुपया ले लिया. विरोध करने पर हथियार के साथ मेरे घर आकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया एवं जान मारने की धमकी दिया. भय दिखाकर बार मेरे साथ संबंध बनाते रहा एवं इसका वीडियो बना लिया. उसके द्वारा इस वीडियो को कई मोबाइल पर शेयर कर दिया. इसके बाद पंचायत भी बैठाया. थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज किया गया है. पीड़िता मेडिकल जांच हेतु भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >