प्रतिनिधि, पुरैनीप्रखंड कार्यालय परिसर में मेसर्स आलम कंस्ट्रक्शन द्वारा निर्माण कराये जा रहे प्रखंड सह अंचल कार्यालय के एबीसी टाइप आवासीय व गैर आवासीय भवन निर्माण के लिए ले आउट कार्य को ग्रामीणों ने रोक दिया. निजी जमीन होने का दावा संवेदक मो परवेज आलम, भवन निर्माण विभाग के प्रारूपक दिलीप प्रसाद यादव, बीडीओ रीना कुमारी, सीओ अशोक कुमार मंडल, सीआइ अरूणदेव यादव, राजस्व कर्मचारी चंद्र कांत यादव की उपस्थिति में उक्त आवासीय भवन निर्माण कार्य का ले आउट तैयार कर रहे थे. इस दौरान दर्जनों की संख्या में पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों नें यह कह कर कार्य को रोक दिया कि यह जमीन उनकी है. इसे उनके परिवार वालों ने खाता नंबर 1404, खेसरा 1654, रकबा 59 डिसमिल जमीन गैनु राम से एक जून, 1988 को एक साथ 19 लोगों ने केवाला के माध्यम से खरीदा था. उक्त जमीन में से 48 डिसमिल जमीन का वर्ष 2011-12 तक का राजस्व रसीद भी उन लोगों को प्राप्त है. वहीं संवेदक ने निर्माण कार्य को बंद कर दिया. अंचलाधिकारी ने काम रोकने वाले ग्रामीणों से उक्त जमीन का कागजात दिखाने को कहा और उक्त कागजात की अपने स्तर से अविलंब जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने की बात कही. मौके पर हरी सहनी, किशोर सहनी, रामदेव सहनी, राम प्रवेश सहनी, विनोद सहनी, शंकर सहनी, उमेश सहनी, नागो सहनी, कमल सहनी, नारायण सहनी, महेंद्र सहनी अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
प्रखंड सह अंचल आवासीय भवन निर्माण कार्य को रोक ग्रामीणों ने ठोका दावा
प्रतिनिधि, पुरैनीप्रखंड कार्यालय परिसर में मेसर्स आलम कंस्ट्रक्शन द्वारा निर्माण कराये जा रहे प्रखंड सह अंचल कार्यालय के एबीसी टाइप आवासीय व गैर आवासीय भवन निर्माण के लिए ले आउट कार्य को ग्रामीणों ने रोक दिया. निजी जमीन होने का दावा संवेदक मो परवेज आलम, भवन निर्माण विभाग के प्रारूपक दिलीप प्रसाद यादव, बीडीओ रीना […]
