Madhepura, अरार थाना क्षेत्र से एक वारंटी गिरफ्तार भेजे गए जेल
अरार थाना क्षेत्र से एक वारंटी गिरफ्तार भेजे गए जेल
ग्वालपाड़ा मधेपुरा से रिपोर्ट,
अरार थाना क्षेत्र के सुखासन से एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की जानकारी थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के सुखासन निवासी लक्ष्मण साह का लड़का मनीष कुमार अरार थाना कांड संख्या 87/23 के प्राथमिकी अभियुक्त हैं। मनीष कुमार के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। जो पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। रविवार को एस आई धीरज कुमार अपने सहयोगी पुलिस बल के साथ छापामारी अभियान चला कर मनीष कुमार को घर से गिरफ्तार कर थाना लाया। तथा मनीष कुमार को जेल भेजे जाने की जानकारी थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र कुमार ने दी।