दो माह से नहीं वितरित किया गया है टीएचआर

आलमनगर. आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिये पोषक क्षेत्र में हर माह वितरित किये जाने वाले टेक होम राशन का वितरण गत दो माह से आलमनगर में बंद है. राशन वितरण नहीं होने का कारण विभाग को राशन के लिए आवंटन की अनुपलब्धता बतायी जा रही है. ऐसे में बाल मृत्यु दर पर अंकुश लगाने और नौनिहालों […]

आलमनगर. आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिये पोषक क्षेत्र में हर माह वितरित किये जाने वाले टेक होम राशन का वितरण गत दो माह से आलमनगर में बंद है. राशन वितरण नहीं होने का कारण विभाग को राशन के लिए आवंटन की अनुपलब्धता बतायी जा रही है. ऐसे में बाल मृत्यु दर पर अंकुश लगाने और नौनिहालों को स्वस्थ बनाने के लिए चलायी जा रही इस महत्वपूर्ण योजना के उद्देश्य पर सवाल खड़ा हो रहा है.
उपस्थिति हुई प्रभावित : आलमनगर प्रखंड क्षेत्र में गत दो माह से टेक होम राशन का वितरण नहीं हुआ है. इसके कारण पूरे प्रखंड क्षेत्र में गरीब गर्भवती स्त्री संतुलित भोजन से वंचित हो रही हैं. वहीं हजारों नौनिहाल कुपोषण की चपेट में आ रहे हैं. इसके कारण आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों की उपस्थिति में भी कमी आ गयी है.
अप्रैल में आवंटन नहीं आया था. इस माह भी अब तक आवंटन नहीं आया है. विभाग को लिखित रूप से आवंटन के बाबत लिखा गया है. आवंटन आते ही वितरण सहित अन्य कार्य शुरू किया जायेगा.
उषा रानी, सीडीपीओ, आलमनगर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >