कस्तूरबा कर्मियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी

ग्वालपाड़ा. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद इम्पलाइज यूनियन के आह्वान पर परिषद कर्मी, कस्तूरबा कर्मी समावेशी शिक्षा कर्मियों की अनिश्चित हड़ताल जारी है. कस्तूरबा कर्मियों के 11 सूत्री मांगों के समर्थन में आठ जून को राज्य परियोजना निदेशक के समक्ष रैली धरना के बाद नौ जून से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गये. मधुराम मध्य विद्यालय […]

ग्वालपाड़ा. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद इम्पलाइज यूनियन के आह्वान पर परिषद कर्मी, कस्तूरबा कर्मी समावेशी शिक्षा कर्मियों की अनिश्चित हड़ताल जारी है. कस्तूरबा कर्मियों के 11 सूत्री मांगों के समर्थन में आठ जून को राज्य परियोजना निदेशक के समक्ष रैली धरना के बाद नौ जून से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गये. मधुराम मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक मृत्युंजय ठाकुर ने कस्तूरबा की छात्राओं के अभिभावकों को सूचना देकर बच्चों को घर भेज दिया गया.

हड़तालियों की मुख्य मांगे परिषद कर्मी, कस्तूरबा कर्मी, समावेशी कर्मियों की सेवा स्थायी करने, छठा वेतन मान लागू करने, परिषद कर्मियों को सरकारी सेवक घोषित करने सहित आदि शामिल है. हड़ताली कर्मियों में वार्डेण रेणु बाला, शिक्षिका प्रीति भारती, राम कंचन राणा, आदेश पाल, विजय कुमार, रात्रि प्रहरी, पंकज कुमार शामिल है. यह जानकारी प्रधानाध्यापक मृत्युंजय ठाकुर ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >