खेत में पेशाब करने पर दलित महिला को पीटा

सात दिन बाद पुलिस ने किया प्राथमिकी दर्ज प्रतिनिधि, मधेपुराजिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव में एक दलित महिला द्वारा दबंगों के खेत में पेशाब किये जाने से आक्रोशित दबंगों ने महिला के साथ बुरी तरह मारपीट की. मारपीट के दौरान दबंगों ने दलित महिला के जेवर भी छीन लिए. इस मामले को […]

सात दिन बाद पुलिस ने किया प्राथमिकी दर्ज प्रतिनिधि, मधेपुराजिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव में एक दलित महिला द्वारा दबंगों के खेत में पेशाब किये जाने से आक्रोशित दबंगों ने महिला के साथ बुरी तरह मारपीट की. मारपीट के दौरान दबंगों ने दलित महिला के जेवर भी छीन लिए. इस मामले को लेकर अनुसूचित जाति-जनजाति थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी के अनुसार टिकुलिया टोला निवासी रवींद्र सरदार की पत्नी नीलम देवी 13 मार्च को अपने घर के बगल में स्थित खेत में लघुशंका से निवृत्त हो रही थी. इस दौरान खेत मालिक शंभू भगत, रवींद्र भगत और सिंटू भगत महिला के साथ मारपीट करने लगे. इस दौरान नीलम के गला और पैर से चांदी के जेवर भी छीन लिये. नीलम ने उसी दिन कुमारखंड थाना में इस मामले को ले कर आवेदन दिया और कार्रवाई की गुहार लगायी. लेकिन कुमारखंड थाना में नीलम का आवेदन चार दिनों तक रखा रहा. आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. पीडित महिला के बार-बार थाना पहंुचने पर कुमारखंड थानाध्यक्ष ने टालमटोल करते हुए 17 मार्च को नीलम का आवेदन एससीएसटी थाना अग्रसारित किया. 19 मार्च को एससीएसटी थानाध्यक्ष उमेश पासवान ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कांड 10/15 दर्ज कर नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार करने की बात कही है. हालांकि एक सप्ताह तक महिला उत्पीडन के मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं होना मधेपुरा पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खडा करता है. — वर्जन —‘मुझे मामले की जानकारी नहीं थी. इस मामले की जांच होगी. दोषी पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी.’-आशीष भारती, एसपी, मधेपुरा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >