दसवें दिन भी डाक सेवकों की हड़ताल जारी

मधेपुरा. ग्रामीण डाक सेवकों का अनिश्चित कालीन हड़ताल गुरुवार को 10वेंं दिन भी जारी है. गुुरुवार को जिले सहित सभी प्रखंडों में ग्रामीण डाक सेवकों ने डाक घर के समीप धरना दे कर विरोध जताया. साथ हीं सदर प्रखंड में डाक सेवकों ने अपने मांगों को लेकर डाक घर के मुख्य द्वार एवं गेट को […]

मधेपुरा. ग्रामीण डाक सेवकों का अनिश्चित कालीन हड़ताल गुरुवार को 10वेंं दिन भी जारी है. गुुरुवार को जिले सहित सभी प्रखंडों में ग्रामीण डाक सेवकों ने डाक घर के समीप धरना दे कर विरोध जताया. साथ हीं सदर प्रखंड में डाक सेवकों ने अपने मांगों को लेकर डाक घर के मुख्य द्वार एवं गेट को बंद कर प्रदर्शन किया़ डाक कर्मियों का कहना है कि हमलोेगों की मांगे पूरी नहीं होती है तो अनवरत आंदोलन व हड़ताल जारी रहेगा़ इस संबंध में मुख्य डाक घर के उप डाक पाल दीप नारायण रजक ने बताया कि ग्रामीण डाक सेवकों के हड़ताल पर चले जाने से ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचने वाले डाक पूरी तरह बाधित है. मौके पर चंचल कुमार,सुधीर कुमार, ललन रजक, अशोक कुमार,सुशील कुमार,रामचंद्र ठाकुर, रामचंद्र विश्वास, रतन कुमार, गणेश राम आदि जिले के सैकड़ों डाक कर्मी हड़ताल पर डटे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >