शिवरात्रि से पूर्व सोमवार को 251 कन्याएं निकालेंगी कलश शोभा यात्रा

पूजा, हवन के बाद शिव विवाह के उपलक्ष्य में प्रीतिभोज भी होना है.

कई जगह भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन, कल निकलेगी शिव की बारात- उदाकिशुनगंज उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिरों में चहल-पहल बढ गई है. चारों तरफ वातावरण भक्तिमय हो गया है. मंदिरों को आकर्षक ढंग से संजाया-संवारा गया है. महाशिवरात्रि को लेकर आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया गया है. शिव विवाह की तैयारी की गई है. जहां रामधुन, रामायण यज्ञ पाठ होना है. पूजा, हवन के बाद शिव विवाह के उपलक्ष्य में प्रीतिभोज भी होना है. मुख्यालय स्थित पटेल शिव मंदिर महाशिवरात्रि पूजा कमेटी के सदस्यों द्वारा व्यापक तैयारी की गई है. सदस्यों ने बताया कि मंगलवार को मंदिर परिसर से 251 कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी. कलश यात्रा में बडी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे. मुख्यालय के उमा महादेव मंदिर मझहरपट्टी में भी शिवरात्रि की धूम है. इसके अलावे क्षेत्र के अन्य जगहों पर भी शिवरात्रि की तैयारी की गई है. शिव विवाह के मौके पर शिवलीला का भी आयोजन होगा. लोग विभिन्न रूप धारण कर बाबा भोले को प्रसन्न करने की तैयारी में है. शिवरात्रि को लेकर प्रशासन भी सजग है. -अलग-अलग होगी महिला व पुरुषों की कतार- अनुमंडल मुख्यालय के पटेल चौक स्थित शिव दुर्गा मंदिर परिसर में शिवरात्रि पर्व की तैयारी को लेकर कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई. जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया. बैठक में सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया कि सजगता के साथ कार्यक्रम को संपन्न कराएं. बैठक में बताया गया कि मंगलवार को कलश शोभा यात्रा निकालने और 24 घंटे के अखंड अष्टयाम को लेकर विशेष चर्चा की गई. वहीं मंदिर में जलाभिषेक व पूजा के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराने की बात भी कही गई. महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है, लिहाजा महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार तैयार किया जाए. भीड़ से निपटने के लिए बैरिकेडिंग लगाया जाएगा. बैठक में कमेटी के संयोजक नवीन यादव, अध्यक्ष विनोद विनीत, सचिव अनिल मंडल, कोषाध्यक्ष पप्पू गुप्ता, उपाध्यक्ष रंजीत मेहता, उपकोषाध्यक्ष राजन कुमार, परमानंद मेहता, बबलू यादव, आलोक मंडल, लव कुमार, दिलखुश कुमार, अवधेश मेहता, सर्वजीत कुमार, पिंटेश व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >