ऑनलाइन ट्रांसफर पोस्टिंग सॉफ्टवेयर के माध्यम से 181 सिपाही का हुआ तबादला

ऑनलाइन ट्रांसफर पोस्टिंग सॉफ्टवेयर के माध्यम से 181 सिपाही का हुआ तबादला

मधेपुरा. एसपी संदीप कुमार ने मंगलवार को एनआइसी के ऑनलाइन ट्रांसफर पोस्टिंग सॉफ्टवेयर के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता के साथ 181 सिपाही का तबादला किया. तबादला होने के बाद नये स्थान पर तत्काल योगदान लेने का निर्देश दिया गया है. 62 महिला 119 पुरुष सिपाही का हुआ है तबादला सॉफ्टवेयर के माध्यम से हुए इस तबादला में 62 महिला सिपाही व 119 पुरुष सिपाही शामिल है. एसपी संदीप कुमार सिंह की मौजूदगी में पूरी लिस्ट एनआइसी ऑनलाइन ट्रांसफर पोस्टिंग सॉफ्टवेयर में डाला गया. यह सॉफ्टवेयर विशेष रूप से इस कार्य के लिए निर्मित है. पारदर्शिता के साथ तबादला करते हुए नए स्थान पर पदस्थापित किया गया. इस दौरान मुख्य रूप से जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी सुनील कुमार एवं पुलिस विभाग के इंस्पेक्टर व कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >