सदर अस्पताल में उमड़ रही मरीजों की भीड़

मधेपुरा : सदर अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर इमरजेंसी ओपीडी तथा जांच केंद्र पर अन्य दिनों की अपेक्षा मरीजों की संख्या में इजाफा देखा गया. इसी बीच अल्ट्रासाउंड नहीं रहने के कारण मरीज मायूस भी नजर आये. पेट दर्द तथा प्रसव के लिए आयी महिला मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड नहीं होने के कारण इधर-उधर […]

मधेपुरा : सदर अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर इमरजेंसी ओपीडी तथा जांच केंद्र पर अन्य दिनों की अपेक्षा मरीजों की संख्या में इजाफा देखा गया. इसी बीच अल्ट्रासाउंड नहीं रहने के कारण मरीज मायूस भी नजर आये. पेट दर्द तथा प्रसव के लिए आयी महिला मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड नहीं होने के कारण इधर-उधर भटकते नजर आयी. सदर अस्पताल कर्मियों की मानें तो पिछले एक सप्ताह से औसतन एक सौ मरीज अधिक जांच कराने के लिए यहां पहुंच रहे हैं.

हालांकि अधिकांश मरीज मौसम के बदले मिजाज के कारण बीमार हो रहे हैं. मरीजों में अधिकांश मरीजों की संख्या बुखार, सर्दी, खासी, डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी के आ रहे हैं. वर्तमान समय में थोड़ी सी भी चूक लोग को बीमार कर रही है. इलाज कराने आये मरीजों को अपनी बारी-बारी का इंतजार करना पड़ रहा था.
वहीं अस्पताल में चिकित्सक की कमी से मरीजों को परेशानी होती है. सदर अस्पताल के विभिन्न ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार लगी हुई थी. हालांकि पुरुष ओपीडी व महिला ओपीडी में सर्वाधिक मरीजों की भीड़ थी. इस बाबत पर डाॅ फूल कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव अपने साथ बहुत सारी बीमारियां साथ ले आता है.
ऐसे में लोगों को विशेष रूप से कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत रहता है. बदलते मौसम में संक्रमण का खतरा होता है. ऐसे में सूती वस्त्र ही पहनना चाहिए. पौष्टिक आहार लेना चाहिए. इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए. ठंडे पदार्थों का सेवन भी कई बार वायरल बुखार का कारण बन जाता है.
इसलिए ठंडी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. अगर सिर दर्द या बुखार महसूस हो तो अपनी मर्जी से दवा न ले. किसी अच्छे विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह से ही दवा ले. सुबह की सैर के साथ योग भी अच्छा व्यायाम होता है. बदलते मौसम में नियमित योग करना चाहिए. मौसम बदलते समय खांसी व फेफड़ों से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. पीड़ित मरीजों को रोजाना भाप लेने के साथ नमक मिले गुनगुने पानी में गरगरे करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >