घायलों को एंबुलेंस उपलब्ध नहीं करवाने के मामले में सीएस ने की जांच

मुरलीगंज : पिछले दिनों पिता व पुत्र की गोली मारकर घायल अवस्था में पीएचसी लाया गया. मौके पर मौजूद डाॅक्टर एसएन सूरज ने घायल को देखने में लापरवाही बरतने तथा मौके पर एंबुलेंस नहीं उपलब्ध करवाने की बातों पर गुरुवार को प्रभारी सिविल सर्जन अशोक कुमार वर्मा ने जांच की. इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र […]

मुरलीगंज : पिछले दिनों पिता व पुत्र की गोली मारकर घायल अवस्था में पीएचसी लाया गया. मौके पर मौजूद डाॅक्टर एसएन सूरज ने घायल को देखने में लापरवाही बरतने तथा मौके पर एंबुलेंस नहीं उपलब्ध करवाने की बातों पर गुरुवार को प्रभारी सिविल सर्जन अशोक कुमार वर्मा ने जांच की. इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ संजीव कुमार व घटना के दिन आकस्मिक प्रकोष्ठ में कार्यरत डॉक्टर एसएन सूरज से पूछताछ की.

एंबुलेंस के बारे में 102 के कर्मचारियों व एंबुलेंस चालक योगेंद्र राम से बातचीत की. 102 के लॉग बुक का अवलोकन किया. जांच के बाद डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा ने बताया स्वास्थ्य केंद्र स्थिति का अवलोकन किया और उसकी ऑनलाइन रिर्पोटिंग की. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों की घटना के जांच के लिए भी आवेदन आया था.
डाॅ संजीव कुमार ने बताया कि लोगों के हुजूम द्वारा अस्पताल के एंबुलेंस के शीशे को क्षतिग्रस्त दिया था. प्रभारी सिविल सर्जन स्थिति से अवगत कराया गया. अस्पताल के गेट के पास दिग्घी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य बौआ सिंह ने प्रभारी सिविल सर्जन के सामने कहा कि अस्पताल में न तो ड्रेसर है न कोई सर्जन है.
नहीं अस्पताल विधिवत काम कर रहा है. यहां मनमाने ढंग से सारे पदाधिकारी काम करते हैं. ऑक्सीजन की कमी बराबर बनी रहती है व यहां स्ट्रेचर नहीं है. गोलीकांड में घायलों के परिजनों से मिलने प्रभारी सिविल सर्जन व अपर जिला दंडाधिकारी उनके घरों गये. घायल श्रवण कुमार के भाई से मुलाकात की. मौके पर अपर जिला दंडाधिकारी, हेल्पलाइन के सचिव विकास आनंद, दिनेश मिश्रा, सूरज पंसारी, राजीव कुमार यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >