मधेपुरा :बाजार से लौट रहे युवक को मारी गोली, मौत

मुरलीगंज : दिग्घी पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी संजीव कुमार झा को देर शाम मुरलीगंज बाजार से रात 9:30 बजे लौटने के क्रम में विषहरी स्थान के पास दो बाइकों पर सवार अपराधियों ने गोली मार दी. इससे उसकी मौत हो गयी. लोगों ने बताया कि संजीव कुमार झा के घर से लगभग आधे […]

मुरलीगंज : दिग्घी पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी संजीव कुमार झा को देर शाम मुरलीगंज बाजार से रात 9:30 बजे लौटने के क्रम में विषहरी स्थान के पास दो बाइकों पर सवार अपराधियों ने गोली मार दी. इससे उसकी मौत हो गयी. लोगों ने बताया कि संजीव कुमार झा के घर से लगभग आधे किमी से अधिक दूरी पर वारदात को अंजाम दिया गया. ग्रामीण गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे व उसे पीएचसी मुरलीगंज लाये, जहां से सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया गया. सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >