घर के सामने फेंका जाता है कचरा, नप के अधिकारी मौन

मधेपुरा : मधेपुरा आदर्श नगर वार्ड सात व आठ के बीच गुलाब मुखिया के घर के आगे स्थानीय लोगों के द्वारा दो वर्षों से कचरा का ढेर किया जा रहा है. इससे आवागमन में परेशानी हो रही है. गुलाब ने कहा कि गंदगी की वजह से हमलोगों को दूसरों के दरवाजे पर बैठना पड़ता है. […]

मधेपुरा : मधेपुरा आदर्श नगर वार्ड सात व आठ के बीच गुलाब मुखिया के घर के आगे स्थानीय लोगों के द्वारा दो वर्षों से कचरा का ढेर किया जा रहा है. इससे आवागमन में परेशानी हो रही है. गुलाब ने कहा कि गंदगी की वजह से हमलोगों को दूसरों के दरवाजे पर बैठना पड़ता है.

साथ ही सांस लेने में परेशानी होती है. गंदगी की वजह से रात में सूअर आकर गड्ढा कर देते हैं. कभी कभी घर में भी सूअर घूस जाता है. इस दुर्गंध से परेशान हैं. कुछ स्थानीय लोगों दूसरे जगह का कचरा यहां आकर फेंक देते हैं और कहने पर गाली-गलौज करने लगता है.
इसकी सूचना कई बार नगर परिषद में भी दी, लेकिन इस पर नगर परिषद सुनने को तैयार नहीं है. स्थानीय मनीषा कुमारी ने बताया कि गंदगी रहने की वजह से हमलोग बराबर बीमारियों से ग्रसित रहते हैं. इससे मच्छर उत्पन्न हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >