मुरलीगंज : प्रखंड अंतर्गत रविवार 10 मार्च को हरिपुर कला पंचायत के मुखिया व वार्ड तीन के वार्ड सदस्य के लिए उपचुनाव कराये गये थे. चुनाव के उपरांत मंगलवार को मतगणना सुबह 7:00 बजे मुरलीगंज प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में मतगणना शुरू की गयी. इसमें जिला पर्यवेक्षक के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी वृंदा लाल की मौजूदगी में मतगणना कार्य प्रारंभ करवाया गया.
हरिपुर कला पंचायत की मुखिया बनीं डॉ लक्ष्मी
मुरलीगंज : प्रखंड अंतर्गत रविवार 10 मार्च को हरिपुर कला पंचायत के मुखिया व वार्ड तीन के वार्ड सदस्य के लिए उपचुनाव कराये गये थे. चुनाव के उपरांत मंगलवार को मतगणना सुबह 7:00 बजे मुरलीगंज प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में मतगणना शुरू की गयी. इसमें जिला पर्यवेक्षक के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी वृंदा लाल […]

प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी सह बीडीओ ललन कुमार चौधरी, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीइओ रामगुलाम गुप्ता व सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सहकारिता पदाधिकारी मुकेश कुमार वर्मा व प्रतिनिधि एजेंट की मौजूदगी में मतगणना 7 राउंड में पूरी की गयी. प्रथम राउंड की गिनती में डा आलोक को 421,310,406,135 ,151,282, 135 कुल मत 1840 और वहीं डॉ लक्ष्मी को 206 ,296 ,302 ,283 ,211 369 ,280 कुल 1947 मत प्राप्त हुए. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 107 मतों से पराजित किया.
विजय हासिल करने के उपरांत डा लक्ष्मी ने बताया कि जनता ने अपना मत देकर हमें पंचायत के प्रतिनिधित्व का भार सौंपा है. वहीं हरिपुर कला पंचायत के वार्ड तीन से वार्ड सदस्य के लिए बेबी देवी ने 216 मत प्राप्त कर विजय हासिल किया. रजनी पंचायत के अशोक कुमार ने वार्ड 14 से 209 मत प्राप्त कर विजय रहे.
भतखोड़ा पंचायत के वार्ड दो से प्रमिला देवी ने 220 मत प्राप्त कर विजय रही रामपुर पंचायत के वार्ड एक से भारती देवी ने 208 मत प्राप्त कर वार्ड सदस्य के लिए निर्वाचित घोषित की गई. प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में ही मतगणना के उपरांत आज नवनिर्वाचित मुखिया डाॅ लक्ष्मी व सभी वार्ड सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.
गंगापुर ग्राम कचहरी की सरपंच बनी प्रमिला : आलमनगर. प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव को लेकर हुये प्रखंड परिसर स्थित सभागार में मतगणना के उपरांत प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ परवेज आलम ने मतगणना के परिणाम घोषित करते हुए बताया कि प्रखंड के गंगापुर ग्राम कचहरी सरपंच पद के लिए वे मतगणना में सरपंच पद के उम्मीदवार प्रमिला देवी को 1258 मत, रानी पपीहरा देवी को 1843 मत व रीता देवी को 330 मत प्राप्त हुये.
सरपंच पद के लिए रानी पपीहरा देवी अपने निकटतम प्रत्याशी उर प्रमिला देवी से 550 मत से विजई घोषित हुये. वहीं बसनवाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर एक वार्ड सदस्य पद के लिए हुये मतगणना के दौरान रविंद्र राम को 98 मत, लाल बहादुर राम को 142 मत व सुरेश राम को 62 मत प्राप्त हुआ. इस तरह लाल बहादुर राम अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रविंद्र राम से 44 मत से विजय प्राप्त हुये.
मतगणना के उपरांत विजई प्रत्याशी सरपंच पद के लिए रानी पपीहरा देवी व वार्ड सदस्य के लिए लाल बहादुर राम के अलावा बड़गांव ग्राम कचहरी के वार्ड नंबर 13 में पंच पद के लिए घनराज ऋषिदेव, बसनवाड़ा ग्राम कचहरी के वार्ड नंबर नौ के पंच पद के लिए मो शाहिद रीता, आलमनगर उत्तरी ग्राम कचहरी के वार्ड नंबर पांच से जुली देवी पंच पद के लिए इन प्रत्याशियों को निर्विरोध जीत घोषित करते हुये प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी सह बीडीओ के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया.