शराब पीने के जुर्म में 10 गिरफ्तार

शराब पीने के जुर्म में 10 गिरफ्तार

मधेपुरा.

मद्यनिषेध विभाग की टीम ने गम्हरिया थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कार सहित 108 लीटर विदेशी शराब बरामद कर पप्पू कुमार व अंकित कुमार को गिरफ्तार किया. वहीं मधेपुरा थाना क्षेत्र के बेलहा घाट वार्ड नंबर एक में छापेमारी कर तीन लीटर चुलाई शराब बरामद कर डब्लू महतो को गिरफ्तार किया. वहीं चौसा थाना क्षेत्र के श्याम टोला वार्ड नंबर 16 में छापेमारी कर तीन लीटर चुलाई शराब बरामद कर कैलाश राम को गिरफ्तार किया. साथ ही जिला अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से श्वास विश्लेषण करने पर 10 व्यक्ति को शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >