Land Survey News: बहुत बड़ी टेंशन हुई दूर! भूमि सर्वेक्षण में यह तरकीब दिलाएगी जमीन मालिकों को बड़ी राहत

Land Survey News: भूमि सर्वेक्षण में अब जमीन मालिकों को काफी राहत मिलने वाली है. विभाग ने एक किताब जारी किया है, जिसकी मदद से आम रैयतों को काफी सुविधा होने वाली है. आइए, जानते हैं आखिर कौन सी वह किताब है और कैसे लोगों को फायदा होने वाला है?

Land Survey News: बिहार में जमीन सर्वे का काम इन दिनों तेजी से चल रहा है. भूमि सर्वेक्षण प्रक्रिया के दौरान जमीन मालिकों को कई तरह के कागजात जमा करने पड़ रहे हैं. इसमें उनके पास कई ऐसे डॉक्यूमेंट हैं जो कैथी भाषा में लिखे हुए हैं, जिसे समझना आसान नहीं है. समस्या यहां आ रही है कि कैथी भाषा को पढ़ने और समझने वाले की संख्या बिहार में काफी कम है. इस वजह से जमीन मालिकों की समस्या और बढ़ जाती है. लेकिन, अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इस समस्या के लिए समाधान निकाला है. अब जमीन मालिकों को अधिक परेशानी नहीं होने वाली है. जमीन मालिकों को बड़ी राहत दी गई है.

किताब की मदद से समझ सकेंगे कैथी भाषा

दरअसल, बिहार सरकार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल और उनके विभाग के शीर्ष अधिकारियों ने इससे संबंधित एक किताब जारी किया है, जिसमें कैथी भाषा को हिंदी में ट्रांसलेट किया गया है. इस किताब की मदद से जो आम रैयत यानी जमीन के मालिक हैं वो आसानी से कैथी लिपि को समझ सकते हैं. साथ ही कैथी भाषा में लिखे अपने राजस्व दस्तावेजों को पढ़ सकते हैं. इसको लेकर जानकारी देते हुए मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि इस कार्य के लिए बीएचयू के शिक्षकों की मदद ली गई थी.

ALSO READ: Bihar: महिलाएं खत्म करा सकती हैं शराबबंदी! CM के संवाद यात्रा से पहले अटकलों का बाजार गर्म

कर्मचारियों को दी जा रही ट्रेनिंग 

मंत्री दिलीप जायसवाल ने आगे बताया कि जमीन सर्वे में लगे बंदोबस्त कार्यालयों में पदस्थापित विशेष सर्वेक्षण कर्मियों को ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है. वहीं डिपार्टमेंट की तरफ से बिहार के अन्य सभी जिलों में भी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. दिलीप जायसवाल ने कहा कि उनके विभाग की तरफ से जो यह कदम उठाया गया है, इससे उन सभी जमीन मालिकों को लाभ होगा जिनके पास कागजात कैथी लिपि में हैं. दरअसल इन्हीं कागजातों के आधार पर उनकी जमीन के स्वामित्व का फैसला होना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >