Land For Job Scam: लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को बड़ी राहत, तेजप्रताप और हेमा यादव को मिली जमानत

Land For Job Scam: लैंड फॉर जॉब मामले में आज एक बार फिर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव कोर्ट के सामने पेश हुए. कोर्ट ने उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और बेटी हेमा यादव को जमानत दे दी है. लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी देवी को पहले ही जमानत मिल चुकी है. पढे़ं ताजा जानकारी…

Land For Job Scam: बिहार के चर्चित लैंड फॉर जॉब मामले में आज यानी 11 मार्च को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान राजद सुप्रीमो लालू यादव समेत उनके बड़े बेटे तेज प्रताज यादव और उनकी बेटी हेमा यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में उपस्थित रहे. कोर्ट ने सुनवाई करते हुए लालू परिवार को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी हेमा यादव और बड़े बेटे तेज प्रताप यादव व अन्य को 50-50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी है. इस मामले में लालू यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती समेत 8 आरोपियों को पहले ही कोर्ट जमानत दे चुकी है. सुनवाई के दौरान आज भोला यादव कोर्ट में मौजूद थे. भोला यादव को रेगुलर बेल मिली है.

इससे पहले इस मामले में 25 फरवरी को सुनवाई हुई थी. कोर्ट ने सीबीआई की तरफ से दाखिल फाइनल चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों को समन भेजा था. समन में 11 मार्च को इस केस से जुड़े तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था. बता दें, इस मामले में सीबीआई ने लालू यादव समेत 78 अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी.  

चार्जशीट में 30 लोक सेवक आरोपी हैं

जानकारी के अनुसार, चार्जशीट में 30 लोक सेवक आरोपी हैं. चार्जशीट में सीबीआई ने बताया था, “ हमने कोर्ट से रेलवे बोर्ड के अधिकारी आरके महाजन के खिलाफ केस की अनुमति ले ली है. उनके खिलाफ गवाहों की लिस्ट भी तैयार है. आगे कोर्ट इस मामले में फैसला लेगा.” इससे पहले 16 जनवरी को कोर्ट की तरफ से कहा गया था कि यदि 30 जनवरी तक महाजन के खिलाफ स्वीकृति नहीं मिलती है तो सक्षम अधिकारी को इसका स्पष्टीकरण देना होगा.

लालू यादव और तेजस्वी से हुई थी 10 घंटे पूछताछ

20 जनवरी 2024 को ईडी की दिल्ली और पटना टीम के अधिकारियों ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव से इस मामले में करीब 10 घंटे से अधिक पूछताछ की थी. ईडी सूत्रों के अनुसार, लालू यादव से उस दौरान 50 से अधिक सवाल किए गए थे. जिसका जवाब उन्होंने ज्यादातर हां या ना में ही दिया था. पूछताछ के दौरान कई बार लालू यादव झल्ला भी गए थे.

ALSO READ: Bihar Politics: बिहार में नेतृत्व को लेकर महागठबंधन में अलग-अलग सुर! सांसद पप्पू यादव ने RJD पर कह दी बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >