लैंड फॉर जॉब मामला: राउज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई, लालू परिवार की बढ़ेंगी मुश्किलें!

Land For Job Case: दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में आज लैंड फॉर जॉब घोटाले की सुनवाई होगी. इससे पहले 7 फरवरी को यह टल गई थी. इस मामले में लालू प्रसाद यादव समेत उनके परिवार के पांच सदस्य आरोपी हैं.

Land For Job Case: लैंड फॉर जॉब घोटाले में आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है. इससे पहले 7 फरवरी को सुनवाई टल गई थी. गौरतलब है कि 30 जनवरी को कोर्ट ने इस मामले में दो अधिकारियों पर केस चलाने की मंजूरी दी थी, जिनमें पूर्व IAS अधिकारी आरके महाजन का नाम भी शामिल है. महाजन उस दौरान रेलवे बोर्ड में कार्यरत थे जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे.

टली हुई सुनवाई और लंबी पूछताछ

इससे पहले 16 जनवरी को भी सुनवाई टल गई थी, जब कोर्ट ने एक रेलवे अधिकारी के खिलाफ केस चलाने की अनुमति नहीं दी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 20 जनवरी 2024 को दिल्ली और पटना में लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव से लंबी पूछताछ की थी. ED सूत्रों के अनुसार, लालू से 50 से अधिक सवाल पूछे गए, जिनका जवाब उन्होंने ज्यादातर ‘हां’ या ‘ना’ में दिया. पूछताछ के दौरान कई बार वे नाराज भी हो गए थे. वहीं, तेजस्वी यादव से 30 जनवरी को करीब 10-11 घंटे तक पूछताछ की गई थी.

Also Read: बिहार के एक ऐसे गणितज्ञ की कहानी, जिनके लिए बदले गए विश्वविद्यालय के नियम, NASA भी था जिनका मुरीद

लालू परिवार के 5 सदस्य आरोपी, अक्टूबर में मिली थी जमानत

इस केस में लालू प्रसाद यादव समेत उनके परिवार के पांच सदस्य आरोपी हैं. इनमें राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और हेमा यादव के नाम शामिल हैं. पिछले साल 7 अक्टूबर को कोर्ट ने इस मामले में लालू परिवार समेत 9 आरोपियों को जमानत दी थी. कोर्ट ने सभी को 1-1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर रिहा किया था और पासपोर्ट सरेंडर करने का आदेश दिया था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >