रामचंद्रपुर गांव से युवक का हुआ अपहरण, चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

पिपरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव से इसी गांव के रहने वाले सच्चिदानंद सिंह का 23 वर्षीय पुत्र कन्हैया सिंह बुधवार 17 जुलाई से लापता है.

सूर्यगढ़ा. पिपरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव से इसी गांव के रहने वाले सच्चिदानंद सिंह का 23 वर्षीय पुत्र कन्हैया सिंह बुधवार 17 जुलाई से लापता है. युवक के पिता द्वारा मामले को लेकर पिपरिया थाना में कांड संख्या 68/24 के तहत अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें गांव के ही निवास सिंह एवं उनके परिवार के चार लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया गया है. थानाध्यक्ष के मुताबिक शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी पक्ष द्वारा ही कन्हैया सिंह को रामपुर बुलाया गया था. बुधवार 17 जुलाई की अपराह्न तीन बजे अंतिम बार कन्हैया सिंह ने लखीसराय के विद्यापीठ से अपनी मां से मोबाइल से संपर्क किया था. उसके बाद से ही उसका मोबाइल बंद आ रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया के मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है. युवक का पूर्व में पड़ोस की एक लड़की से प्रेम संबंध था. थानाध्यक्ष ने बताया कि कन्हैया सिंह चोरी के मामले में पूर्व में गिरफ्तार भी किया गया था. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है. —————————————————————————————–

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >