ट्रेन से कटकर युवक की मौत, लखीसराय स्टेशन की घटना

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

लखीसराय स्टेशन पर गरीब रथ ट्रेन के इंजन के आगे आने से हुई मौत

लखीसराय

ट्रेन से कटकर गुरुवार को लखीसराय स्टेशन पर एक युवक की मौत हो गयी. युवक के शव को जीआरपी ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है. इस संबंध में किऊल जीआरपी थानाध्यक्ष नसीम अहमद ने बताया कि जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कुमार गांव निवासी, विश्वनाथ मांझी के 32 वर्षीय पुत्र फकीर मांझी लखीसराय स्टेशन पर गरीब रथ के इंजन के आगे आ गया. जिससे उसकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि इंजन के आगे युवक कैसे आया यह पता नहीं चल रहा है. फिलहाल युवक के परिजन के मौजूदगी में उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >