देसी पिस्टल व मैगजीन के साथ युवक गिरफ्तार

थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

-वाहन जांच के दौरान पुलिस ने पकड़ा बड़हिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को एनएच-80 पर पहाड़पुर गांव के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक युवक को देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान पहाड़पुर निवासी सुनील कुमार सिंह के 24 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल और मैगजीन बरामद की है, हालांकि मौके से कोई कारतूस नहीं मिला. इस संबंध में थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दरियापुर चौक के पास कुछ युवक राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज कर रहे हैं. सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर पहाड़पुर स्थित पेट्रोल पंप के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया गया. इसी दौरान तीन युवक पैदल आते दिखाई दिये. पुलिस को देखकर तीनों युवक भागने लगे. संदेह होने पर पुलिस बल ने उनका पीछा किया. इस दौरान दो युवक मौके से फरार हो गये, जबकि एक युवक को पुलिस जवानों ने दौड़कर पकड़ लिया. पकड़े गये युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्टल और मैगजीन बरामद की गयी. पुलिस ने हथियार को जब्त कर युवक को हिरासत में ले लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है. आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >