बिछावन के नीचे छिपा रखी थी लोडेड पिस्तौल, राता गांव से युवक गिरफ्तार

राता गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक युवक को लोडेड पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

हलसी : थाना क्षेत्र के राता गांव में पुलिस ने रविवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक युवक को कथित तौर पर अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक की पहचान राता गांव निवासी रामविलास पासवान के पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, उसके घर से एक लोडेड देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये नकद बरामद किये गये. हथियार और अन्य सामान जब्त करने के बाद पुलिस ने युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

बिछावन के नीचे मिली पिस्तौल

थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नीरज कुमार किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में है. सूचना का सत्यापन करने के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की.

तलाशी के दौरान बिछावन के नीचे से लोडेड देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए. छापेमारी टीम में एसआई कुंदन कुमार, एसआई रेणु कुमारी, अमित कुमार समेत थाना के जवान शामिल थे.

पहले भी जेल जा चुका है युवक

थानाध्यक्ष के अनुसार, गिरफ्तार नीरज कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. वह शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है. पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री से जुड़े होने की जानकारी सामने आयी है.

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार युवक तक कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं. बरामद मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है.

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध हथियार और शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >