दुकान बंद कर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, सड़क जाम

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की रात लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर गोवर्द्धन बीघा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी

हलसी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की रात लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर गोवर्द्धन बीघा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. इससे आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर मंगलवार की सुबह लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग करीब एक घंटे तक अवरूद्ध रहा, जिसकी सूचना हलसी थानाध्यक्ष रंजन कुमार एवं बीडीओ अर्पित आनंद को दी गयी. सूचना मिलते ही बीडीओ अर्पित आनंद, एसआई राजेश रंजन यादव, एसआई अलाउद्दीन व पुलिस बल जाम स्थल पर पहुंचे कर मामले को संज्ञान में लिया. इन पदाधिकारियों ने मृतक के परिजन के हरसंभव मदद करने एवं मुआवजा को लेकर भरोसा दिलाकर व आक्रोशितों को समझा-बुझाकर एक घंटे बाद जाम हटवाया, जिसके बाद दोनों ओर से आवागमन सुचारू रूप से चालू हो पाया. मृतक युवक की पहचान हलसी थाना क्षेत्र के ही प्रेमडीहा गांव निवासी उमेश मिस्त्री के बड़े दामाद सुनील शर्मा के रूप में है. सुनील शर्मा झारखंड के रामगढ़ जिले के भरकुंडा गांव का रहने वाला था, करीब तीन वर्ष पूर्व उनकी शादी प्रेमडीहा की अहिल्या कुमारी के साथ हिंदू रिति-रिवाज से हुई थी. मृतक के ससुर उमेश मिस्त्री ने बताया कि उनके बड़े दामाद सुनील शर्मा प्रेमडीहा में रहता था तथा सिकंदरा में लोहा बेल्डिंग की दुकान थी, जो प्रतिदिन के भांति सोमवार की शाम दुकान बंद कर घर पैदल आ रहा था, तभी गोवर्धन बीघा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों द्वारा फोन के माध्यम से हलसी थाना एवं डायल 112 टीम को सूचना दी गयी. जिसके उपरांत डायल 112 टीम व स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए पीएचसी हलसी लाया गया, जहां उपस्थित चिकित्सक मृत घोषित बताया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >