-शहर के अलावा गांव में भी मां काली की प्रतिमा की गयी है स्थापित
-शहर के पुरानी एवं नयी बाजार में किया गया है मां काली एवं मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित
-विद्वान पंडितों का गूंज रहा है श्लोक
लखीसराय. शहर के पुरानी बाजार एवं नया बाजार के विभिन्न स्थलों पर मां काली एवं मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर पूज- अर्चना की जा रही है. आकर्षक पंडाल एवं विभिन्न तरह के सजावटों से सजाया गया है. शहर के नगर परिषद परिसर में मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थल को काफी आकर्षक रूप से सजाया गया है. श्री नवयुवक कला संघ लक्ष्मी पूजा पुरानी बाजार के गोलू ने बताया कि यहां प्रत्येक साल लक्ष्मी मां की प्रतिमा स्थापित किया जाता है. वहीं संतर मुहल्ला अवस्थित सर्वे बिल्डिंग के बगल में आकर्षक पंडाल का निर्माण कर मां काली की प्रतिमा स्थापित किया गया है. जहां मंगलवार से पूजा-अर्चना शुरू कर दिया है. नया बाजार के पचना रोड काली पहाड़ी में भी मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है. वहीं लाली पहाड़ी में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जा रही है. सभी पंडाल एवं मंदिरों का पट्ट खोल दिया गया है एवं पूजा-अर्चना की जा रही है. इधर, रामपुर में भी काली प्रतिमा स्थापित किया गया है. जहां देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी हुई थी.मां काली के प्रतिमा दर्शन को उमड़ी भीड़
सूर्यगढ़ा. काली पूजा के मौके पर प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों में मां काली की प्रतिमा दर्शन के लिये श्रद्धालुओं की भीड़ रही. बड़ी दुर्गा मंदिर सूर्यगढ़ा में स्थापित मां काली की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा. रामपुर, पीरीबाजार, कजरा, कोनीपार, मेदनी चौकी क्षेत्र के रसूलपुर आदि जगहों पर भी काली पूजा समिति द्वारा मेला का आयोजन किया गया है. प्रतिवर्ष शाम्हो में काली पूजा के मौके पर भव्य मेला लगता है.————————————————————————————————————————
काली पूजा: आकर्षण का केंद्र बन गया केदारनाथ धाम आधारित पंडालफोटो संख्या 17- पंडाल में दिया केदारनाथ मंदिर के रूपफोटो संख्या 18- स्थापित काली की प्रतिमा
प्रतिनिधि, कजरा. श्रीश्री 108 आदर्श काली पूजा समिति, रेलवे स्टेशन कजरा में हरवर्ष के भांति इस वर्ष भी काली पूजा का आयोजन भव्य रूप से किया गया. इस बार पूजा पंडाल को उतराखंड स्थित प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के आर्किटेक्चर पर आधारित बनाया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र है. समिति के अध्यक्ष सन्नी कुमार ने बताया कि कजरा में यह पूजा सन् 1884 से निरंतर आयोजित की जा रही है. यह ऐतिहासिक परंपरा अब अपने 141वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है. हरवर्ष की भांति इस बार भी कारीगरों द्वारा मूर्ति निर्माण में विशेष नक्काशी और सजावट की गयी है. मूर्तिकारों ने माता काली की प्रतिमा को आकर्षक रूप देने के लिए दिन-रात मेहनत की है. भव्य पंडाल के साथ ही पूरे परिसर में आकर्षक सजावट की गयी है. वहीं पंडाल पर विराजमान शंकर जी की प्रतिमा पंडाल में चार चांद लगा रहा है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं तथा पुलिस बल की तैनाती की व्यवस्था भी की गयी है. समिति के सदस्यों द्वारा साफ-सफाई, यातायात और जल आपूर्ति जैसी व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभायी है. कजरा स्टेशन क्षेत्र में लगने वाला यह काली पूजा मेला में झूला, ब्रेक डांस से लेकर तारामाची, मीना बाजार तक की व्यवस्था जहां मस्ती से लेकर खरीदारी की जा सकती है. मेला के पहले दिन ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रहा है.—————————————————————————————-
रेउटा के मैदान में काली पूजन को लेकर मेले का किया गया आयोजनसोमवार की रात मां काली मंदिर का पट खुलते ही दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
फोटो संख्या 19- रेउटा में स्थापित मां काली की प्रतिमा
प्रतिनिधि, चानन. सोमवार की रात ही मां काली का पट खुलते ही मां की दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. बताते चलें कि प्रखंड के रेउटा के मैदान में विगत सात दशक से दीपावली के मौके मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती है एवं मेले का आयोजन किया जाता है. बताया जाता है कि आसपास के चार गांवों के ग्रामीणों द्वारा यह मेला का आयोजन किया जाता है. जिसमें गोपालपुर, मननपुर, रेउटा तथा चुरामनबीघा के ग्रामीण शामिल रहते हैं मेले में मीना बाजार, तारामाची, ब्रेक डांस, मिठाई सहित अन्य दुकानें लगायी गयी है. रेउटा के मैदान मे आयोजित तीन दिवसीय मेले में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता था, लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता होने के कारण कोई भी कार्यक्रम नहीं रखा गया. बुधवार को मां काली का प्रतिमा का विसर्जन मननपुर गांव के तालाब में किया जायेगा.———————————————————————————————–डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
