सर्पदंश से महिला की मौत, मनकठ्ठा किशनपुर गांव की घटना

सदर प्रखंड के अमहरा पंचायत के मनकठ्ठा किशनपुर गांव में सोमवार की देर रात एक महिला की मौत विषधर सांप काटने से हो गयी.

लखीसराय. सदर प्रखंड के अमहरा पंचायत के मनकठ्ठा किशनपुर गांव में सोमवार की देर रात एक महिला की मौत विषधर सांप काटने से हो गयी. जानकारी के अनुसार दीपावली की रात पूजा-पाठ कर रामेश्वर कुमार की 27 वर्षीय पत्नी संजना कुमारी सोने चली गयी. वहीं देर रात महिला अंधेरे में ही शौच के लिए बाथरूम गयी, इसी दौरान सांप ने पैर में दो जगह डस लिया. महिला ने जब इसकी जानकारी परिजन को दी तो परिजनों ने महिला को बड़हिया स्थित महारानी स्थान ले जा रहे थे लेकिन सांप के विषैला होने के कारण महिला के पूरे शरीर में जहर फैल गया और रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर अमहरा थाना पुलिस शव को बरामद कर परिजन की रजामंदी से उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया. जहां शव का अंत्यपरीक्षण के बाद परिजन को सौंप दिया. मृतका अपने पीछे एक पांच साल का पुत्र व तीन साल की पुत्री छोड़ गयी. वहीं घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >