लखीसराय में मौसम ने ली करवट, आंधी-बारिश से भीषण गर्मी और उमस से मिली राहत

Lakhisari Weather Update : लखीसराय में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली, जब दोपहर बाद आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई. लंबे समय से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को इस बदलते मौसम ने बड़ी राहत दी. कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश दर्ज की गई.

लखीसराय से अजीत सिंह व देव कुमार की रिपोर्ट

Lakhisari News : दोपहर के बाद आए इस मौसमी बदलाव ने जिले का मौसम पूरी तरह सुहाना बना दिया. तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली. हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी ही हुई, जबकि अन्य जगहों पर तेज बारिश देखने को मिली.

आसमान में काले बादल, तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश

लखीसराय में सोमवार को करीब एक बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया. आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं. इसके बाद जिले के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हुई जबकि कुछ स्थानों पर केवल बूंदाबांदी ही दर्ज की गई. पश्चिम और उत्तर दिशा में बारिश का असर अधिक देखा गया.

तेज हवाओं से बदला मौसम का मिजाज

तेज आंधी के कारण कई जगह बादल आगे निकल गए, जिससे कुछ क्षेत्रों में बारिश सीमित रह गई. बावजूद इसके, मौसम में आई ठंडक ने लोगों को राहत पहुंचाई.मौसम विभाग ने पहले ही आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई थी, जिसके अनुरूप ही मौसम में यह बदलाव देखा गया. राहत की बात यह रही कि कहीं से भी बिजली गिरने या किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली.

गर्मी से राहत, बाजारों में बढ़ी चहल-पहल

लगातार उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह बारिश किसी राहत से कम नहीं रही. तापमान में गिरावट आने के बाद लोग घरों से बाहर निकले और बाजारों व सड़कों पर रौनक बढ़ गई.स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से ऐसे मौसम का इंतजार था, जिसने पूरे माहौल को सुहाना बना दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >