विमलेश पांडेय बने एआइवाइएफ के जिलाध्यक्ष, गुड्डू यादव बने सचिव

ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (एआइवाइएफ) लखीसराय जिला परिषद का चतुर्थ जिला सम्मेलन पंजाबी मुहल्ला स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में आयोजन किया गया.

लखीसराय. ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (एआइवाइएफ) लखीसराय जिला परिषद का चतुर्थ जिला सम्मेलन पंजाबी मुहल्ला स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में धर्मराज कुमार तथा विनोद कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुआ. सर्वप्रथम यूथ फेडरेशन के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार निराला द्वारा झंडोतोलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. सम्मेलन में उपस्थित युवाओं ने शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर अपने साथियों को याद किया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक के रूप में आये राष्ट्रीय सचिव रौशन कुमार सिन्हा ने कहा कि आज देश की सरकार बेलगाम हो गयी है. नौजवानों को कहीं रोजगार नहीं मिल रहा है. सभी नौजवानों को रोजगार मिले तथा बेरोजगारी भत्ता 10 हजार रुपये मिले, इसके लिए हम लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं. नौजवानों के हित तथा अधिकारों के लिए देश का एकमात्र युवा संगठन लड़ाई को लड़ रहा है. एआइवाइएफ राज्य सम्मेलन 22 से 24 मार्च 2025 को बेतिया में होने जा रहा है. इस अवसर पर बिहार में एक मजबूत युवा आंदोलन की शुरुआत करने का प्रस्ताव पारित किया जायेगा. सम्मेलन में रिपोर्ट पेश करते हुए जिलाध्यक्ष रंजीत पासवान ने तीन साल के लेखा जोखा तथा कार्य रिपोर्ट पेश किया है. कार्य रिपोर्ट पर कई प्रतिनिधि साथियों ने बहस के उपरांत पारित किया. अंत में 21 सदस्यीय नयी जिला परिषद का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष के रूप में विमलेश पांडेय, उपाध्यक्ष के रूप में मुकेश कुमार, हकीम कुमार तथा धर्मराज कुमार का चयन किया गया. सचिव के रूप में गुड्डू कुमार यादव तथा संयुक्त सचिव के रूप में अटल कुमार और विनोद कुमार का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया. राज्य सम्मेलन के लिए 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का भी चुनाव किया गया. यूथ फेडरेशन के पूर्व नेता तथा सीपीआई के जिला सचिव हर्षित यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि नौजवानों को बढ़-चढ़कर समाज बदलने में अपनी भूमिका अदा करना चाहिए तथा नौजवान छात्र विरोधी सरकार के खिलाफ उठ खड़ा होना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >