विजय कुमार सिन्हा ने सम्राट मंत्रिमंडल में ली मंत्री पद की शपथ, लोगों में उत्साह

क्षेत्रीय विधायक सह बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को एक बार फिर सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली

कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिलने का भरोसा

छात्र राजनीति से सत्ता के केंद्र तक अप मुख्यमंत्री के अलावे नेता प्रतिपक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी का कर चुके हैं निर्वहन

लखीसराय

क्षेत्रीय विधायक सह बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को एक बार फिर सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली. इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी देखी जा रही है. लोगों को उम्मीद है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सम्राट मंत्री मंडल में एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी निभायेंगे. विजय कुमार सिन्हा को बिहार में भाजपा के संगठन में एक मजबूत चेहरा माना जाता है. वर्ष 2005 में लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुने गये विजय कुमार सिन्हा विधायक से लेकर मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उपमुख्यमंत्री तक का उनका सफर बिहार की राजनीति में उनकी मजबूत पैठ को दर्शाता है. इसके बाद 2010, 2015, 2020 और 2025 में लगातार जीत दर्ज कर उन्होंने क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ साबित की.

छात्र राजनीति से हुई शुरुआत

लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने छात्र जीवन से ही सार्वजनिक जीवन में सक्रियता दिखाई. वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे और भाजपा संगठन में लंबे समय तक कार्य किया. 29 जुलाई 2017 को उन्हें राज्य सरकार में श्रम संसाधन विभाग का दायित्व मिला. मंत्री रहते हुए उन्होंने रोजगार व कौशल विकास योजनाओं पर कार्य किया. वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें बिहार विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया. अध्यक्ष के रूप में उन्होंने सदन की कार्यवाही को अनुशासित ढंग से संचालित करने का प्रयास किया. बाद में महागठबंधन सरकार के गठन पर भाजपा ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी, जहां उन्होंने कानून-व्यवस्था व भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा. 28 जनवरी 2024 को एनडीए सरकार के गठन के बाद उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. भूमि माफियाओं पर नकेल कसने के लिए उन्होंने कई आक्रामक कदम उठाये. भूमिहार समाज में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है.

———————————————————————————–

तापमान

अधिकतम- 36

न्यूनतम- 23B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >