विद्या भवन बालिका विद्यापीठ में शतरंज चयन प्रतियोगिता का आयोजन,

लखीसराय के विद्या भवन बालिका विद्यापीठ में शतरंज चयन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्राओं ने मानसिक क्षमता और तार्किक सोच के साथ खेल में भाग लिया।

लखीसराय : शहर के विद्या भवन बालिका विद्यापीठ में गुरुवार को शतरंज चयन प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें कक्षा छह से 10वीं तक की छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

चयनित छात्राओं को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

विद्यालय प्रबंधन की ओर से छात्राओं को घर से शतरंज की सामग्री लाने के लिए कहा गया था. वहीं विद्यालय की ओर से भी शतरंज की सामग्री उपलब्ध करायी गयी. शिक्षक अनुभव कुमार के मार्गदर्शन में चयन प्रक्रिया पूरी की गयी. आयोजन में शिक्षक रोशन दीप, कुमार दीपक सहित अन्य शिक्षकों ने सहयोग किया.

छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. विद्यालय की प्राचार्या कविता सिंह ने कहा कि चयनित छात्राएं आगे अंतरविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिताओं में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी. इसके लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा.

उन्होंने कहा कि शतरंज केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि इससे बच्चों की मानसिक क्षमता, तार्किक सोच, एकाग्रता एवं निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है. ऐसी गतिविधियों से छात्राओं में खेल भावना के साथ बौद्धिक विकास को भी बढ़ावा मिलता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >