घोंघसा व तरहारी चेकनाका पर की गयी वाहनों की जांच

घोंघसा व तरहारी चेकनाका पर की गयी वाहनों की जांच

हलसी. स्थानीय थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया. वहीं घोंघसा एवं तरहारी चेक पोस्ट पर हलसी थाना बल एवं अर्धसैनिक बलों के सहयोग से चारपहिया और दोपहिया वाहनों की गहन जांच की. इस दौरान वाहनों में बैठे लोगों की तलाशी ली गयी और गाड़ियों की डिक्की, कागजात सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की गयी. थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. वहीं सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जा रही है और आने-जाने वाले वाहनों की निगरानी कड़ी कर दी गयी है. ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके. खासकर अन्य जिलों को जोड़ने वाली सीमावर्ती क्षेत्र पर विशेष चौकसी बरती जा रही है. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में अर्द्धसैनिक बलों एवं थाना बलों द्वारा लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है. जिससे कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने और मतदाताओं में विश्वास कायम करने के मद्देनजर रखते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >