किऊल नदी के कच्चे रास्ते पर चार चक्के वाहनों का परिचालन वर्जित

किऊल व लखीसराय के बीच किऊल नदी पर बनाये गये कच्चे रास्ते को चौड़ा किये जाने की बाद से इस दिशा से तीन व चार चक्कों वाले वाहनों का परिचालन प्रारंभ कर दिया गया

लखीसराय. किऊल व लखीसराय के बीच किऊल नदी पर बनाये गये कच्चे रास्ते को चौड़ा किये जाने की बाद से इस दिशा से तीन व चार चक्कों वाले वाहनों का परिचालन प्रारंभ कर दिया गया. जिससे कच्चे रास्ते के क्षतिग्रस्त होने की संभावना बनते देख जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने ऐसे वाहनों के किऊल नदी में निर्मित कच्चे रास्ते पर परिचालन वर्जित किये जाने को लेकर आदेश जारी कर दिये हैं. जिलाधिकारी ने अपने आदेश में कहा है कि यह आदेश जनहित एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया जा रहा है. उपरोक्त रास्ते का उपयोग केवल पैदल यात्रियों एवं दोपहिया वाहनों के लिए ही अनुमान्य होगा. उक्त कच्चे रास्ते पर तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों का परिचालन पूर्णत: निषिद्ध रहेगा. आदेश का उल्लंघन करते हुए यदि उक्त मार्ग पर किसी भी प्रकार का तीन पहिचा अथवा चार पहिया वाहन परिचालित पाया गया तो संबंधित वाहन को तत्काल जब्त किया जायेगा तथा वाहन चालक व स्वामी के विरूद्ध प्रचलित विधि के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी. यह आदेश सभी आमजनों पर समान रूप से लागू होगा, किसी को भी इससे छूट प्रदान नहीं की जायेगी. —————————————————————————————————–

गंगासराय में 25 जनवरी से सजेगा क्रिकेट का महासंग्राम

बड़हिया. ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं में खेल भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से युवा क्रिकेट क्लब, गंगासराय की ओर से गंगासराय रेलवे मैदान में भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. 25 जनवरी से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला राजगीर और बड़हिया की टीमों के बीच खेला जायेगा. इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें पटना, राजगीर, वारिसलीगंज, बख्तियारपुर, हसनपुर, डुमरा, लखीसराय, बड़हिया, मुंगेर सहित मेजबान गंगासराय की टीमें शामिल हैं. सभी मुकाबले नॉकआउट पद्धति पर खेले जायेंगे, जिससे हर मैच रोमांच से भरपूर होगा. आयोजन समिति के अनुसार विजेता टीम को 51 हजार रुपये नकद और आकर्षक ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जायेगा. इसके अलावा हैट्रिक लेने या एक ओवर में छह छक्के लगाने पर 1001 रुपये नकद तथा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को विशेष पुरस्कार मिलेगा. प्रारंभिक मैच 16 ओवर और सेमीफाइनल व फाइनल 20-20 ओवर के होंगे.

—————————————————————————————————–

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANIMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >