छुआछूत जैसी कुरीतियां आज भी विकास में बाधा: झुन्नू

सदर प्रखंड के बालगुदर गांव में सोमवार को समाजसेवी प्रवीण कुमार झुन्नु के अध्यक्षता व ऋतुराज के संचालन में भगवान राम के मित्र निषाद राज की जयंती श्रद्धा के साथ मनाया गया

-आरएसएस के गंगा समग्र इकाई ने निषाद बस्ती में जयंती बनाकर भाईचारा का संदेश दिया -रामायण में वनवास के दौरान भगवान राम व निषाद राज प्रसंग के बारे में लोगों को बताया -समाज से जाति प्रथा को दूर कर छुआछूत मुक्त होकर देश की विकास का संकल्प दिलाया लखीसराय सदर प्रखंड के बालगुदर गांव में सोमवार को समाजसेवी प्रवीण कुमार झुन्नु के अध्यक्षता व ऋतुराज के संचालन में भगवान राम के मित्र निषाद राज की जयंती श्रद्धा के साथ मनाया गया. कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने रामायण के उस प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया, जब वनवास के दौरान भगवान राम और निषाद राज की मित्रता ने समाज को समानता और विश्वास का संदेश दिया था. झुन्नू ने बताया कि निषाद राज ने बिना किसी भेदभाव के भगवान राम की सेवा की और उनके प्रति अपनी निष्ठा व सच्ची मित्रता का उदाहरण प्रस्तुत किया था. उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में व्याप्त जात-पात और छुआछूत जैसी कुरीतियां आज भी विकास में बाधक हैं. इन कुरीतियों को समाप्त कर ही एक समरस और सशक्त समाज का निर्माण संभव है. ऋतुराज ने बताया कि इस दौरान लोगों को जाति भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी प्रेम, सहयोग और एकता के साथ रहने का संकल्प दिलाया गया. देश के समग्र विकास के लिए सभी वर्गों को मिलकर काम करने का आह्वान किया गया. समाज के लोगों को विशेष रूप से नशा से दूर रहने का आह्वान किया गया. मौके पर विपिन निषाद, अनुराग पासवान, कृष्ण साहनी, कोको साहनी, राजो साहनी, सकिचंद साहनी, अशोक साहनी, कैलाश साहनी, किशन कुमार, रवि कुमार, बालकृष्ण कुमार, विपुल कुमार एवं मोहित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >