देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद पुलिस द्वारा बुधवार की शाम से गुरुवार तक की गयी धरपकड़ एवं छापामारी अभियान के दौरान 29 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला समेत दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.

लखीसराय. उत्पाद पुलिस द्वारा बुधवार की शाम से गुरुवार तक की गयी धरपकड़ एवं छापामारी अभियान के दौरान 29 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला समेत दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. जबकि 16 लीटर बियर भी लावारिस अवस्था में बरामद किया गया है. उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार से मिली जानकारी के जिले के हलसी थाना क्षेत्र के कैंदी गांव में की गयी छापामारी के दौरान देसी शराब बेचने के धंधे में संलिप्त कैंदी निवासी पिंटू चौधरी की पत्नी मंती देवी को 10 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एवं कैंदी गांव के ही राजकुमार चौधरी के पुत्र उत्तम कुमार को 19 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. जबकि टाउन थाना क्षेत्र के बायपास पुल के समीप से लावारिस अवस्था में 16 लीटर बियर भी वरामद किया गया है. महिला समेत दोनों तस्कर के विरूद्ध उत्पाद विभाग के सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज कर मेडिकल जांच के उपरांत न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >