नोनगढ़ चेक पोस्ट से 55 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नोनगढ़ चेक पोस्ट से 55 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत के तेतरहाट थाना क्षेत्र के लखीसराय-जमुई पथ के बीच नोनगढ़ चेक पोस्ट के निकट से गुप्त सूचना के आधार पर एसआई कुंदन कुमार ने वाहन चेकिंग के दौरान जमुई की ओर से आ रहे एक ऑटो की जांच पड़ताल की. जिसमें रॉयल स्टैग एवं प्रीमियम ब्लू बियर विदेशी शराब 55.750 लीटर बरामद व ऑटो को जब्त करते हुए दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष राजाराम शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नोनगढ़ चेक पोस्ट के निकट ऑटो जांच पड़ताल की गयी, जिसमें विदेशी शराब 55.750 लीटर बरामद हुआ एवं ऑटो को भी जब्त कर लिया गया है जबकि दो तस्कर नोनगढ़ गांव निवासी राम साव के पुत्र देवेंद्र साव एवं बेचन साव के पुत्र पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया. वहीं शराबबंदी अधिनियम कानून के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >