विदेशी शराब के साथ दो तस्कर व छह शराबी गिरफ्तार

विदेशी शराब के साथ दो तस्कर व छह शराबी गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की कार्रवाई, सभी आरोपित न्यायिक हिरासत में भेजे गए लखीसराय. उत्पाद पुलिस ने गुरुवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों सहित छह शराब पीने के आरोपियों को गिरफ्तार किया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि किऊल स्टेशन के पास से सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के कटेहर निवासी रजनीश रंजन मिश्रा को 3.750 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया. इसी स्थान से माणिकपुर खाड़पर निवासी हिमांशु कुमार को भी तीन लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा, कवैया थाना क्षेत्र के छोटी कवैया वार्ड संख्या 33 निवासी रवि कुमार, शेखपुरा बरबीघा कोइरी बीघा निवासी नीलकमल, वार्ड नंबर 32 निवासी शिबू पासवान, तथा बड़हिया थाना क्षेत्र से समस्तीपुर के तापजुर चंदौली निवासी रणधीर कुमार, संजीव कुमार झा व संतोष कुमार को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >