दो तस्कर व सात शराबी गिरफ्तार

दो तस्कर व सात शराबी गिरफ्तार

लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से 10 लीटर शराब के साथ दो तस्कर व सात शराबी को गिरफ्तार किया . उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि कजरा थाना क्षेत्र के सहमालपुर से आकाश कुमार को दो व हलसी के बरहरा से बरहना वार्ड 12 निवासी दिलीप यादव को आठ लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया. इसके अलावा रामगढ़ चौक से छोटी कवैया निवासी दिलीप यादव व शाहनगर निवासी मुन्ना साव, बिहरौरा से वार्ड 10 निवासी रामभजन साव, सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर से सूर्यपुरा निवासी गणेश महतो, उमेश महतो, राजू महतो व खालिकपुर निवासी ललन महतो व नवरत्नपुर निवासी प्रमोद कुमार को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >