33 लीटर शराब के साथ दो तस्कर व पांच शराबी गिरफ्तार

33 लीटर शराब के साथ दो तस्कर व पांच शराबी गिरफ्तार

लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में चलाये गये सर्च अभियान के दौरान 33 लीटर शराब के साथ दो तस्कर व पांच शराबी को गिरफ्तार किया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि पीरीबाजार थाना क्षेत्र के खैरा महसोनी निवासी प्रकाश मंडल के पुत्र बासुकी मंडल को तीन व हलसी थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर निवासी राजकुमार राम के पुत्र रौशन सुमन को 30 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया. किऊल थाना क्षेत्र के गोड्डीह गांव से गोड्डीह गांव निवासी सौदागर मांझी के पुत्र मुकेश मांझी को, प्रकाश यादव के पुत्र हर्ष कुमार व गया तेलबिघा निवासी प्रताप प्रसाद के पुत्र शशि प्रसाद तथा बड़हिया के बाहापुल चेक पोस्ट के पास से वैशाली जिला को विशुनपट्टी निवासी कुमेश्वर चौधरी के पुत्र चंदन कुमार तथा शिवदयाल राय के पुत्र उमेश कुमार को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >