सूर्यगढ़ा. स्थानीय बाजार में रविवार 31 अगस्त की रात करीब 10 बजे कुछ लोग एकजुट होकर सूर्यगढा बाजार निवासी सीताराम चौधरी के पुत्र ललन प्रसाद एवं उसके भतीजा को लोहे की रड से पीट कर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर ललन प्रसाद द्वारा सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 260/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें पुरानी बाजार सूर्यगढ़ा के रहने वाले गिरधर बाबा के पुत्र विक्की कुमार उर्फ विक्की बाबा को नामजद किया गया है. घटना में तीन अज्ञात लोगों की भी संल्पितता बतायी गयी है. प्राथमिकी में शिकायतकर्ता ने कहा है कि आरोपी पक्ष द्वारा उनके गले से दो भर वजन का सोने की चैन, पैकेट से 15000 रुपये कैश छीन लिया गया. पहले शिकायतकर्ता ललन प्रसाद के साथ मारपीट किया गया. जब उसका भतीजा बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
